फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में 27 जून को निवेश कुंभ, इन्वेस्टमेंट और साइबर सुरक्षा पर विशेषज्ञ देंगे महत्वपूर्ण जानकारी

Wed, 24 Jun 2026 02:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में 27 जून को अमर उजाला और आदित्य बिरला सन लाइफ म्यूचुअल फंड के संयुक्त तत्वावधान में निवेश कुंभ का आयोजन होगा। कार्यक्रम में निवेश, वित्तीय सुरक्षा, साइबर जागरूकता और डिजिटल ठगी से बचाव पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे।
विज्ञापन
मेरठ में निवेश कुंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निवेश, वित्तीय सुरक्षा और साइबर जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अमर उजाला और आदित्य बिरला सन लाइफ म्यूचुअल फंड के संयुक्त तत्वावधान में 27 जून को निवेश कुंभ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम अपराह्न साढ़े तीन बजे गढ़ रोड स्थित लोकप्रिय हॉस्पिटल के सामने सम्राट हैवेंस होटल में होगा। कार्यक्रम में निवेशकों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और युवाओं को वित्तीय एवं डिजिटल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों से सीखने का अवसर मिलेगा। 

विज्ञापन


निवेश और संपत्ति निर्माण के गुर बताएंगे विशेषज्ञ

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आदित्य बिरला सन लाइफ एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के निवेशक शिक्षा एवं वितरण विकास विभाग के प्रमुख सिद्धार्थ दमानी होंगे। वह प्रतिभागियों को म्यूचुअल फंड, लक्ष्य आधारित निवेश, संपत्ति निर्माण और सुरक्षित निवेश रणनीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। साथ ही निवेश से जुड़े भ्रम और आम गलतियों पर भी प्रकाश डालेंगे।

यह भी पढ़ें: UP: रेलवे स्टेशन-बस अड्डों से तलाशे जाते थे मजदूर, कारखाने में रोज सिसकती रही बंधुआ जिंदगी, ये है पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल ठगी और साइबर अपराध से बचाव पर होगा विशेष सत्र
कार्यक्रम में डिजिटल गिरफ्तारी के नाम पर होने वाली ठगी, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, साइबर ब्लैकमेलिंग और अन्य साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया जाएगा। विशेषज्ञ प्रतिभागियों को बताएंगे कि किस प्रकार साइबर अपराधियों की चालों को पहचानकर आर्थिक नुकसान से बचा जा सकता है।

विशेषज्ञों से सीधे पूछ सकेंगे सवाल
कार्यक्रम के दौरान वित्तीय विशेषज्ञों और निवेश सलाहकारों के साथ विशेष परिचर्चा का आयोजन होगा। इसमें निवेश परिदृश्य, शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड, सेवानिवृत्ति योजना, कर बचत और वित्तीय चुनौतियों जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। प्रतिभागियों को विशेषज्ञों से सीधे प्रश्न पूछने और अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा।

कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क है। इच्छुक व्यक्ति समाचार के साथ प्रकाशित क्यूआर कोड को स्कैन कर अथवा 9760039725 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें