फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ई-रिक्शा खरीद से पाइपलाइन बिछाने तक की शिकायतों की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- संयुक्त जांच टीम ने पालिका पहुंचकर खंगाले अभिलेख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पालिका में ई-रिक्शा खरीद, हर घर जल मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने समेत विभिन्न कार्यों में अनियमितता के आरोपों की जांच सोमवार से शुरू हो गई है। जिलाधिकारी कार्यालय के निर्देश पर गठित संयुक्त जांच समिति नगर पालिका कार्यालय पहुंची और संबंधित अभिलेखों का परीक्षण किया। शिकायतकर्ता दीपक निराला भी जांच समिति के समक्ष उपस्थित हुए और अपने आरोपों के समर्थन में दस्तावेज प्रस्तुत किए।
भ्रष्टाचार निवारण रिवोल्यूशन फ्रंट के अध्यक्ष दीपक निराला ने नगर पालिका में ई-रिक्शा खरीद, हर घर जल मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने सहित विभिन्न कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए शासन स्तर पर शिकायत की थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से मामले की जांच के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी की ओर से जारी पत्र के अनुसार, जिलाधिकारी कार्यालय के निर्देश पर संयुक्त जांच समिति का गठन किया गया था। समिति को 5 अक्तूबर को दोपहर 2:00 बजे नगर पालिका कार्यालय में उपस्थित होकर शिकायत से संबंधित मामलों की जांच करनी थी। निर्धारित समय पर टीम नगर पालिका पहुंची और अधिकारियों से संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराए गए। जांच के दौरान शिकायतकर्ता दीपक निराला ने भी अपनी शिकायत से संबंधित दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड समिति के समक्ष प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

पत्र में लेखा लिपिक मनोज कुमार और पूर्व लेखा लिपिक विपिन कुमार शर्मा को जांच के दौरान वांछित अभिलेख नियमानुसार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। अब जांच समिति शिकायत में लगाए गए आरोपों, पालिका के अभिलेखों और शिकायतकर्ता की ओर से प्रस्तुत दस्तावेजों का परीक्षण करेगी। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद ही ई-रिक्शा खरीद, पाइपलाइन बिछाने और अन्य कार्यों में लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें