फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भुवनेश्वर कुमार के कप्तान बनाए जाने से शहर में खुशी का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
हांगकांग सिक्सेस 2026 सिक्स-ए साइड क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए बनाया गया कप्तान
विज्ञापन

किक्रेट बोले-भारतीय टीम में भी शामिल किया जाए
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। हांगकांग में आयोजित सिक्स-ए साइड सिक्सेस 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई की ओर से पूर्व तेज भारतीय गेंदबाज मेरठ निवासी भुवनेश्वर कुमार को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। इसे लेकर मेरठ में भी खुशी का माहौल है। क्रिकेट प्रेमियों ने उनके चयन पर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

यह सिक्स ए साइड टूर्नामेंट 30 अक्तूबर से 1 नवंबर तक खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। भुवनेश्वर कुमार को इस टीम में कप्तान के रूप में चुना गया है। उनके साथ टीम में कुणाल पांड्या, शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, टी. नटराजन का नाम शामिल हैं। इसमें एक टीम में छह खिलाड़ी होते हैं। मैच 6 ओवर का होता है। भुवनेश्वर आईपीएल में भी सफल गेंदबाज रहे। इसके लिए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके चयन पर यहां मेरठ में भी क्रिकेट प्रेमियों ने खुशी मनाई। परतापुर स्थित बीके कबड्डी एकेडमी में भी खिलाड़ियों ने खुशी जताई। क्रिकेटरों ने कहा कि भुवनेश्वर कुमार को मुख्य टीम में जगह मिलनी चाहिए। क्रिकेटर ब्रिजमोहन ने कहा कि अभी भुवनेश्वर में काफी क्रिकेट बाकी है। क्रिकेटर अनंत विश्नोई ने कहा कि वह लगातार आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं उन्हें भारतीय मुख्य टीम में भी जगह मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें