फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरजी कालेज प्रकरण में जांच कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
आरजी कालेज प्रकरण में चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित
विज्ञापन

मेरठ। आरजी कालेज की शिक्षिका द्वारा दो छात्राओं पर अशोभनीय टिप्पणी का मामला तूल पकड़ रहा है। सोमवार को समाजवादी छात्र सभा ने एसएसपी से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। वहीं, कालेज प्रबंध समिति की ओर से चार सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया। जल्द ही जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रबंध समिति के समक्ष पेश की जाएगी।
समाजवादी छात्र सभा के नेता हैविन खान और शाहनवाज शौकीन के नेतृत्व में काफी संख्या में छात्र सोमवार सुबह पुलिस आफिस पहुंचे और नारेबाजी की। हंगामा सुन एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने छात्रों के एक दल को अंदर बुलाया और बात की। छात्र नेता हैविन खान ने बताया कि एक शिक्षिका ने कॉलेज की गरिमा और छात्राओं के चरित्र को खराब करने का काम किया है। छात्राओं को पहले बुरी तरह पीटा गया। उसके बाद चोटी पकड़कर हर कक्षा में घुमाया और समलैंगिक होने का आरोप लगाकर आपत्तिजनक टिप्पणी की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में प्रिंसिपल ने पहले अनभिज्ञता जताई, लेकिन बाद में जांच का भरोसा दिलाया। इसके बावजूद पीड़ित और परिजनों को धमकाया जा रहा है, जबकि थानाध्यक्ष के सामने छात्रा ने आपबीती बयां की थी। पूरी तरह से शिक्षिका को बचाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने मांग की कि पुलिस इसकी जांच करे और कड़ी कार्रवाई की जाए। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। इस मौके पर शान मोहम्मद, आनंद प्रकाश, सलमान प्रधान, रजत यादव, रिहान तोमर, अवनीश नागर, असिम चौहान, सिद्धार्थ सिंह, राशिद चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
जांच कमेटी में यह होंगे शामिल
आरजी कालेज प्रकरण में प्रबंधक डा. मनमोहन नाथ सेठ की ओर से चार सदस्यीय कमेटी का गठित की गई है। इसमें स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. रजनी रानी शंखधर ने बताया कि कमेटी में कार्यकारिणी सदस्य रीमा भार्गव और अजय रस्तौगी के अलावा वरिष्ठ शिक्षिका अरुणा कन्नौजिया और स्कूल की कोर्डिनेटर इंदिरा को शामिल किया गया है। यह कमेटी जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रबंध समिति के समक्ष रखेगी। प्रिंसिपल का कहना है कि प्रबंध समिति मामले को लेकर गंभीर है। शिक्षिका को बचाने के आरोप गलत हैं। उन्होंने शिक्षिका को केवल एक दिन के चिकित्सीय अवकाश लेने की पुष्टि की है। यह भी बताया कि शिक्षिका से संपर्क करने का लगातार प्रयास हो रहा है लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हो रहा। एक बार फोन उनके पति ने उठाया लेकिन फिर भी बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें