फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अंत्योदय राशन कार्ड में फर्जीवाड़े की शिकायत पर जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नगली किठौर में अपात्रों के राशन कार्ड बनाने की मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी शिकायत
विज्ञापन

माछरा। क्षेत्र के गांव नगली किठौर में अंत्योदय राशन कार्ड अपात्र लोगों के बनाए जाने की शिकायत पर एडीओ पंचायत माछरा संदीप कुमार ग्राम पंचायत सचिव के साथ गांव में पहुंचकर जांच की।
ब्लॉक क्षेत्र के गांव नगली किठौर निवासी सुबोध कुमार ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर 14 फरवरी को शिकायत की थी कि गांव में राशन कोटेदार ने अपात्रों के अंत्योदय राशन कार्ड बनवाने की शिकायत की थी। ऐसे लोगों के कार्ड बने हैं जिनके पास काफी धन दौलत और जमीन हैं, जबकि निर्धन लोग इससे वंचित हैं।पूर्ति निरीक्षक मवाना अजय कुमार ने शिकायत की जांच कर निस्तारण के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन कार्डों की जांच हेतु बीडीओ माछरा को पत्र भेजा। उन्होंने एडीओ पंचायत संदीप कुमार को प्रचलित अंत्योदय राशन कार्डों की पात्रता की जांच कराने भेजा जिससे अपात्र कार्ड के स्थान पर नए अंत्योदय कार्ड बनाए जा सके । एडीओ पंचायत संदीप कुमार गांव में कार्डों की जांच करने पहुंचे उन्होंने बताया कि गांव में काफी अंत्योदय कार्ड है कुछ की जांच हो गई और जांच जारी है। जांच रिपोर्ट की सूची पूर्ति निरीक्षक कार्यालय मवाना को भिजवा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें