फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते से अवैध कब्जे हटाने के निर्देश

विज्ञापन
सीएम के गंगा यात्रा के मद्देनजर कस्बे से अतिक्रमण हटवाते हुए। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
रास्ते से अवैध कब्जे हटाने के निर्देश
विज्ञापन

हस्तिनापुर। नगर पंचायत के समीप अतिक्रमण करके बनाए गए डेरों को उखड़वाने के लिए उपजिलाधिकारी ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के साथ मिलकर मौजूद लोगों को जल्द से जल्द अस्थायी घरों को हटाने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि गंगा यात्रा से पूर्व ही रास्ते को स्वच्छ बनाने के लिए यहां से हट जाएं। सरकारी भूमि पर किसी का कब्जा नहीं करने देंगे। इसलिए सुरक्षित जगह पर अपने घरों को विस्थापित कर लें। नगर पंचायत के समीप रास्ते पर कलंदर जाति के कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर वहां अस्थायी घर बना लिये हैं। यह मामला अधिकारियों के संज्ञान में आ चुका है। इसके तहत बुधवार को उप जिलाधिकारी ऋषिराज ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्र को मौके पर बुलाकर इस रास्ते का निरीक्षण किया। कलंदर जाति के लोगों द्वारा बनाए अस्थायी घरों को जल्द से जल्द हटाने की चेतावनी दी। जिस पर यहां की महिलाओं ने इसका विरोध किया। एसडीएम और तहसीलदार ने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। आप सुरक्षित जगह जाकर अपना निवास बना लें।
जनसभा के लिए मंच की तैयारी शुरू
हस्तिनापुर। राजकीय इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 27 जनवरी को प्रस्तावित जनसभा की तैयारी शुरू हो गई है। जिसके लिए मंच का सामान लेकर गाड़ियां राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में पहुंच गई हैं। जल्द ही मुख्यमंत्री के लिए मंच तैयार किया जाएगा। वह राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में मंच बनाने की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में विशाल मंच बनाया जाएगा। जहां से योगी आदित्यनाथ क्षेत्र के लोगों संबोधित करेंगे। लोगों को इस जनसभा से बड़ी उम्मीद है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि अब हस्तिनापुर द्रोपदी के श्राप से मुक्त होगा। मुख्यमंत्री प्राचीन ऐतिहासिक नगरी के लिए बड़ी सौगात दे सकते हैं। ऐतिहासिक नगरी को कृष्णा सर्किट में शामिल कर यहां के विकास को चार चांद लगा सकते हैं। फिलहाल यह बात भविष्य के गर्भ में छिपी है परंतु लोगों को योगी आदित्यनाथ की इस जनसभा से बड़ी उम्मीदें नजर आ रही हैं। इसके लिए राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में विशाल मंच बनाने की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडी ने सभा स्थल का निरीक्षण किया
हस्तिनापुर। विद्युत निगम के एमडी अरविंद कुमार ने बुधवार को मखदूमपुर गंगा घाट राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान एवं गेस्ट हाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया। वहीं, जल्द से जल्द यहां पर सभी तैयारियां पूरी करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने आसपास सभी विद्युत समस्याओं को देखते हुए जल्द ही उन्हें दुरुस्त करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय रहते इन स्थानों से जर्जर विद्युत लाइन और पोल हटा दिए जाएं। निगम के अधिकारियों ने निरीक्षण कर कार्ययोजना तैयार करके उस पर कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें