फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर यूपी में कब थमेंगी घटनाएं, मेरठ में नाबालिग लड़की से दरिंदगी, अश्लील वीडियो वायरल

Mon, 05 Oct 2020 10:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी अस्मत तार-तार की गई। साथ ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया लेकिन बाद में एक को रिहा कर दिया। पुलिस इसे मारपीट का मामला बताने में लगी है

विज्ञापन


घटना शनिवार रात की है। एक शख्स सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में पहुंचा। कुछ लोगों को एकत्र कर सोशल मीडिया पर अपलोड एक अश्लील वीडियो दिखाने लगा। वीडियो मोहल्ले में किराये के मकान में रहने वाली नाबालिग युवती की थी। लोगों ने पीड़ित युवती के परिजनों को सूचना दी तो मां दौड़ी-दौड़ी वहां पहुंची और वीडियो दिखाने वाले से हाथापाई कर दी।

इसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सोशल मीडिया से वीडियो हटवा दी और वीडियो दिखाने वाले मुख्य आरोपी को छोड़ दिया। दूसरे आरोपी का शांतिभंग में चालान कर पुलिस मामले को दबाने में जुट गई। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन


आरोपी नाबालिग का रिश्तेदार
लोगों को वीडियो दिखाने वाला शख्स पीड़िता का रिश्तेदार बताया जा रहा है। उसका नाबालिग के परिजनों से कोई केस चल रहा है। दबाव बनाने के लिए उसने यह अश्लील वीडियो बनाई। पीड़ित बेटी के पिता बीमार है। वहीं मां, बेटी के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए भटक रही है।

यह भी पढ़ें: यूपी में फिर दरिंदगी, नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी, पूछताछ जारी
विज्ञापन


वीडियो बनाने में सहेली ने की मदद
चार दिन पहले युवती की मां अपनी रिश्तेदारी में देहरादून गई थी। घर पर बीमार पिता के साथ युवती अकेली थी। उसकी सहेली दो युवकों को घर लेकर पहुंची। उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ गलत काम किया। युवती ने यह बात अपनी मां को बताई। पुलिस को दी गई तहरीर में सहेली का नाम भी शामिल है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें