फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय लुटेरों का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराज्यीय लुटेरों का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। इंचौली पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश रात के अंधेरे में लूट की वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने उनके पास से दो लग्जरी गाड़ियां व लूटी गई कुछ धनराशि भी बरामद की है। बदमाशों ने परतापुर में कार लूट की वारदात सहित कई अन्य बड़ी घटनाएं कुबूली हैं। बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को क्राइम ब्रांच व इंचौली पुलिस को क्षेत्र में कुछ बदमाशों के होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर चार बदमाशों को दबोच लिया। मौके पर ही उनसे दो लग्जरी गाड़ियां व कुछ नकदी पुलिस ने बरामद की। पूछताछ के दौरान दो बदमाशों ने अपनी पहचान नंगला बट्टू निवासी हनी और अमित नागर के रूप में कराई। जबकि दो बदमाशों के नाम का पुलिस ने अभी खुलासा नहीं किया है। बताया जाता है कि चारों बदमाश लुटेरे गैंग के सदस्य हैं। कुछ दिन पूर्व इस गिरोह ने मुजफ्फरनगर में शराब के ठेेके पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद इन्होंने मेरठ के परतापुर क्षेत्र में लग्जरी कार लूटी थी। यह गिरोह रात के अंधेरे में वारदात कर फरार हो जाता था। अपने ऐशोआराम के लिए यह लूटपाट करते थे। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि अभी कई और बड़ी घटनाओं का खुलासा इन बदमाशों द्वारा किया जा सकता है। गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं, इसकी जानकारी भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें