फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के आईटी पार्क में होगा इंटरनेट एक्सचेंज, नैनो सेकंड में खुलेगा गूगल पर पेज

Wed, 16 Feb 2022 12:04 PM IST
Dimple Sirohi दीपक भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

इंटरनेट एक्सचेंज शुरू होने के बाद मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में इंटरनेट की गति तेज हो जाएगी। अब नैनो सेकंड में ही गूगल पर खोज हो सकेगी।
विज्ञापन
IT park Meerut - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेलीफोन एक्सचेंज की तरह अब मेरठ में इंटरनेंट एक्सचेंज की शुरुआत होने जा रही है। वेदव्यासपुरी स्थित आईटी पार्क में नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया (निक्सी) इस सप्ताह से सेटअप शुरू करने जा रहा है। हाल ही में दो महीने पहले दिसंबर में आगरा में उत्तर प्रदेश के सात शहरों के लिए इंटरनेट एक्सचेंज शुरू करने का लोकार्पण केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने किया था।

विज्ञापन


इंटरनेट एक्सचेंज शुरू होने के बाद मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में इंटरनेट की गति तेज हो जाएगी। अब नैनो सेकंड में ही गूगल पर खोज हो सकेगी। कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई, वर्क फ्रोम होम से इंटरनेट की गति पर सबसे अधिक दिक्कतें आईं। सरकार ने आगे की संभावनाओं को देखते हुए शहरों में इंटरनेट एक्सचेंज स्थापित करने की ओर कदम बढ़ाया है। इससे शहर, गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में इंटरनेट की गति में सुधार होगा। इस सप्ताह से ऑनलाइन इंटरनेट सर्फिंग शुरू हो जाएगी। 

यह भी पढ़ें: UP Elections 2022: बिजनौर की सभी सीटों पर उलझे समीकरण, मुस्लिमों ने गठबंधन को दी मजबूती, दलितों ने बिगाड़ा गणित, पढ़िए खास रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है नैनो सेकंड
एक नैनो सेकंड एक सेकंड का एक अरबवां भाग होता है। इसका उपयोग दूरसंचार की तरंगों, इंटरनेट की स्पीड आदि के लिए उपयोग में आता है। जब हम गूगल पर कोई की-वर्ड डालकर खोजते हैं उसमें लगने वाले सेकेंड को ही देखा जाता है।

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: हर घंटे बदल रहा हार जीत का आंकड़ा, मेरठ की सात सीटों पर बेहद करीबी और दिलचस्प होगा मुकाबला

अभी सिर्फ नोएडा में है इंटरनेट एक्सचेंज
पश्चिमी यूपी में सिर्फ नोएडा में ही अभी इंटरनेट एक्सचेंज है। डिजिटल क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए इस तरह के इंटरनेट एक्सचेंज खोले जा रहे हैं। जिससे घर में बैठा हर युवक-युवती डिजिटल तौर पर मजबूती से आगे बढ़ सके। इससे क्षेत्रों में होने वाली इंटरनेट गतिविधियों को भी लाभ होगा। बैंक, कार्यालय सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के लिंक को भी खुलने में आसानी होगी।

यह है इंटरनेट एक्सचेंज
इंटरनेट एक्सचेंज एक तरह से टेलीफोन एक्सचेंज की तरह ही काम करता है। जो इंटरनेट की गति को आगे पहुंचाता है। एक्सचेंज दूर होने के कारण इंटरनेट की गति कम हो जाती है। वहीं, अन्य दूर के क्षेत्रों में भी इंटरनेट नहीं पहुंच पाता है। इंटरनेट एक्सचेंज इंटरनेट ढांचा को मजबूत करेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें