केंद्रीय मंत्री ने बताया कि आज योग करोड़ों लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है और भारतीय जीवनशैली को वैश्विक स्तर पर सम्मान दिला रहा है। उन्होंने कहा, "हमारी संस्कृति की यह विरासत अब दुनिया अपना रही है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है।
योग कार्यक्रम में जयंत चौधरी
- फोटो : संवाद
जयंत चौधरी ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि एक जागरूक और विकसित राष्ट्र के निर्माण की दिशा में भी अहम भूमिका निभा सकता है।
सरधना चर्च में आयोजित इस योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में सुनील रोहटा, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, संगीता दोहरे, राजीव बालियान, आतिर रिज़वी, नरेंद्र खजूरी और विश्वास प्रमुख जैसी कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।
योग कार्यक्रम में जयंत चौधरी
- फोटो : संवाद
जयंत चौधरी का यह संदेश न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने वाला है, बल्कि भारतीय संस्कृति के मूल्यों को भी दोबारा स्थापित करने वाला है।