फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ की अंतरराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी विशाखा अंकित संग लेंगी सात फेरे

Mon, 30 Nov 2020 02:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
international wushu player Vishaka malik (right) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ की अंतरराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी एवं रानी लक्ष्मी बाई अवॉर्डी विशाखा मलिक सोमवार को अंकित संग सात फेरे लेंगी। विशाखा वुशु वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियन चैंपियनशिप, राष्ट्रीय खेल, वर्ल्ड कप में देश का प्रतिनिधित्व कर पदक हासिल कर चुकी हैं। उनके जीवनसाथी अंकित यूपी पुलिस में दरोगा हैं, जबकि उनका चयन उत्तर प्रदेश युवा विकास कल्याण अधिकारी के पद पर भी हुआ है।
विज्ञापन


मूल रूप से बुलंदशहर निवासी अंकित का परिवार 15 वर्ष से कंकरखेड़ा मेरठ में रह रहा है। उनके पिता आर्मी में सूबेदार हैं। रविवार को दोनों की लगन सगाई हुई।

रोहटा रोड स्थित आवास पर मेहंदी और हल्दी कार्यक्रम में महिलाओं ने सांस्कृतिक गीत गाए। विशाखा के भाई हर्ष मलिक ने बताया विशाखा की शादी पर कोरोनाकाल को देखते हुए सीमित लोगों को ही आमंत्रण दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंट स्थित एक बरातघर में कोरोना को देखते हुए सैनिटाइजर और मास्क का विशेष ध्यान रखा जाएगा। शादी में वुशु के कई बड़े खिलाड़ी और कोच शामिल होंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें