फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: इन बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान, हर क्षेत्र में कर रहीं नाम रोशन

Sun, 08 Mar 2020 01:03 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बेटियों ने बागपत जिले का नाम ऊंचा किया है। प्रत्येक क्षेत्र में लड़कियां आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
अपने माता-पिता के साथ तनु तोमर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटियों ने बागपत जिले का नाम ऊंचा किया है। प्रत्येक क्षेत्र में लड़कियां आगे बढ़ रही हैं। खेल के मैदान से लेकर शिक्षा, चिकित्सा और नौकरी में दमखम दिखा रही हैं। कंडेरा गांव की बेटी फाइटर पायलट बनकर चमकीं। शिक्षा के क्षेत्र में फतेहपुर पुट्टी गांव की बेटी तनु तोमर ने जिले को खुशियां दी हैं। पहले पायदान पर काबिज बिटियां ने बागपत का नाम ऊंचा किया। साल दर साल जिले के लिए यह बड़ी उपलब्धि बन गई। खेल के मैदान पर शूटर सीमा तोमर, रूबी तोमर के अलावा पहलवान अंशु तोमर ने जिले का नाम रोशन किया है। शूटर दादी चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर भी महिलाओं के लिए प्रेरणा है। 

विज्ञापन


धमाल मचा रही रेणुका पंवार
हिंदी और हरियाणवी गायकी में खेकड़ा की बेटी रेणुका पंवार ने नई पहचान बनाई है। एक से बढ़कर एक गीत गा चुकी रेणुका का सपना बॉलीवुड सिंगर बनने का है। भाई विक्की बताते हैं कि रेणुका पिछले पांच साल से लगाकर मेहनत कर मंजिल की ओर बढ़ रही है। हाल ही उसे हरियाणा का निर्भया अवार्ड मिल चुका है।

इशिका गुप्ता ने बढ़ाया मान
अमीनगर सराय की बेटी और सेंट एंजल्स स्कूल की छात्रा इशिका गुप्ता ने जिले का मान बढ़ाया है। सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में इशिका ने देहरादून रीजन में चौथा स्थान हासिल किया। पिता योगेंद्र गुप्ता व्यापारी है। बेटी की कामयाबी ने अन्य लोगों के सामने उदाहरण पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तनु तोमर ने कर दिया कमाल
फतेहपुर पुट्ठी गांव की बेटी तनु तोमर ने यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। जिले के लिए यह गौरवान्वित करने वाला है। बिटिया की कामयाबी जिले की अन्य लड़कियों के लिए भी प्रेरणा हैं।

शाहीन ने फैलाया शिक्षा का उजियारा
खेकड़ा के उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन में कक्षा आठ की छात्रा शाहीन ने शिक्षा का उजियारा फैलाने में अहम भूमिका निभाई। मीना मंच के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी शाहीन को पुरस्कृत किया। सुगमकर्ता मोहिनी ने बताया कि बालिकाओं को स्कूल तक लाने में शाहीन ने अहम भूमिका निभाई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें