फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज रूबिना सैफी का सम्मान

विज्ञापन
कृषक इंटर कॉलेज में अन्तर्राष्ट्रीय निशानेबाज रूबिना सैफी का सम्मान। (स्रोत संस्थान) मवाना
विज्ञापन
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में गांव अकबरपुर सादात निवासी अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज रूबिना सैफी को उनकी खेल उपलब्धियों और देश सेवा के लिए सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने रूबिना को पटका पहनाकर और प्रतीक चिह्न देकर यह सम्मान प्रदान किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने रूबिना को अनुशासित एनसीसी कैडेट और उत्कृष्ट निशानेबाज बताते हुए कहा कि उन्होंने एनसीसी प्रशिक्षण एवं बीएसएफ में सेवा के दौरान कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। वह नारी शक्ति का सशक्त उदाहरण और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
रूबिना सैफी ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानाचार्य के सकारात्मक दृष्टिकोण और मार्गदर्शन से उन्हें हमेशा प्रेरणा मिलती है। संचालन लेफ्टिनेंट चंद्रप्रताप सिंह एवं लेफ्टिनेंट मोहित शर्मा ने किया। इस दौरान नीरज कुमार, अमित गुप्ता और द्वितीय अधिकारी शिवम त्यागी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें