फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: फिर बड़ी कार्रवाई, गोतस्कर बंजारा बंधुओं की छह करोड़ की कोठी कुर्क, बिजनौर में जब्त होगी 54 बीघा जमीन

Mon, 09 Jan 2023 05:52 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में पुलिस ने फिर से बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय गोतस्कर बंजारा बंधुओं की छह करोड़ की कोठी को कुर्क किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने छह करोड़ की कोठी को कुर्क किया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के शास्त्रीनगर में गोतस्कर अकबर बंजारा और शमीम बंजारा की छह करोड़ रुपये की कोठी सोमवार को कुर्क किया गया है। पुलिस अब तक बंजारा बंधुओं की 35 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर चुकी है। लगातार बंजारा भाइयों की अवैध संपत्ति और जमीनों पर पुलिस एक्शन ले रही है।

विज्ञापन


बताया गया कि पुलिस सोमवार को शास्त्रीनगर स्थित कोठी में पहुंची तो बाहर का दरवाजा बंद था। पुलिस सीढ़ी लगाकर अंदर दाखिल हुई। उसके बाद पूरे मकान को अपने कब्जे में लिया है।

पुलिस के मुताबिक, अकबर बंजारा के भाई शमीम बंजारा की तीन करोड़ की संपत्ति को आज बिजनौर में भी कुर्क किया जाएगा। बिजनौर पुलिस मेरठ पुलिस के साथ मिलकर शमीम बंजारा की अवैध तरीके से अर्जित की गई जमीन को जब्त करेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: याकूब का ऐसा रुतबा, गिरफ्तारी होने पर भी खातिरदारी में लगी रही पुलिस, आलीशान कोठी में रह रहे थे बाप-बेटा

विज्ञापन

बिजनौर के नगीना तहसील के औरंगाबाद गांव में शमीम बंजारा की तीन करोड़ की 54 बीघा जमीन को कुर्क किया जाएगा। बता दें कि बंजारा की लगभग 35 करोड़ की संपत्ति को पुलिस अब तक कुर्क कर चुकी है। अन्य संपत्तियों पर पुलिस लगातार जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: UP: नींबू बेचने वाला बन गया अरबपति, विवादित बयान तो कभी अराजकता से सुर्खियों में रहा याकूब, चौंका देंगे ये राज

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय गोतस्कर अकबर बंजारा और सलमान 19 अप्रैल 2022 को असम में हुए एनकाउंटर में मारे गए थे। अकबर बंजारा पर असम में दो लाख रुपये का इनाम घोषित हुआ था। गैंगस्टर एक्ट में पुलिस ने फलावदा थाने में दर्ज मुकदमे की विवेचना में अवैध संपत्ति होना पाया। शुरुआत में जांच में आया कि अंतरराष्ट्रीय गोतस्करों ने अलग-अलग जगहों पर करीब 300 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की। अन्य संपत्ति की अभी जांच चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें