फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आंतरिक परीक्षा प्रारंभ

सार

मवाना स्थित कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 24 सितंबर से आंतरिक परीक्षाएं शुरू हुईं। परीक्षा में अनुशासन और निगरानी के लिए विशेष नियम लागू किए गए हैं। इससे विद्यार्थियों में उत्तरदायित्व और आत्मनिर्भरता का विकास अपेक्षित है।
विज्ञापन
कृष्णा इंस्टीटयूट में परीक्षाएं देते छात्र छात्राएं। (स्त्रोत इंस्टीटयूट) मवाना।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मवाना। कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की आंतरिक परीक्षाएं 24 सितंबर से प्रारंभ हुई। परीक्षाओं का आयोजन संस्थान के निर्धारित शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार किया जा रहा है।
विज्ञापन


संस्थान के सभी पाठ्यक्रमों होमसाइंस, मैनेजमेंट, एजुकेशन एवं अन्य संकायों के विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षाएं निर्धारित समय सारणी के अनुसार चल रही हैं। परीक्षा संचालन के लिए विशेष अनुशासनात्मक व्यवस्था की गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर निगरानी के लिए परीक्षा समिति एवं संकाय सदस्यों की नियुक्ति की गई है।
संस्थान के चेयरमैन विजय राज काकरान ने बताया कि आंतरिक परीक्षाएं विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का मूल्यांकन करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इन परीक्षाओं से विद्यार्थियों में अनुशासन, उत्तरदायित्व एवं आत्मनिर्भरता का विकास होता है। संस्थान के निदेशक व परीक्षा इंचार्ज मनोज कुमार सैनी ने बताया कि परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को ड्रेस कोड, समय पालन एवं परीक्षा अनुशासन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें