फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ब्याज माफी योजना से व्यापारियों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
दौराला - व्यापारियों को ब्याज माफी योजना की जानकारी देने पहुंचे अधिकारी का स्वागत करते व्यापारी
विज्ञापन
- दौराला में व्यापारी संवाद कार्यक्रम, 15 जनवरी तक उठा सकते हैं योजना का लाभ
विज्ञापन

- 10 लाख तक मूल बकाया पर शत-प्रतिशत और एक करोड़ तक 90 प्रतिशत ब्याज माफी
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। उत्तर प्रदेश सरकार की ब्याज माफी योजना को लेकर बुधवार को दौराला में व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों को योजना की पात्रता और लाभ की जानकारी दी। अधिकारियों ने बकाया कर से जुड़े मामलों का निस्तारण कर योजना का लाभ लेने के लिए व्यापारियों को प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि राज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त संजय कुमार सिंह ने बताया कि बिक्री कर, आमोद एवं पणकर, मनोरंजन कर और वैट से संबंधित स्वीकृत या आरोपित कर तथा न्यायालयों में तय या लंबित विवादों से जुड़े बकाया पर ब्याज और अर्थदंड माफी योजना लागू की गई है। योजना का लाभ लेने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2027 है। उन्होंने बताया कि 10 लाख रुपये तक की मूल बकाया राशि पर शत-प्रतिशत ब्याज माफ किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, 10 लाख से एक करोड़ रुपये तक के मूल बकाया पर 90 प्रतिशत तक ब्याज माफी का प्रावधान है। व्यापारियों से योजना का लाभ उठाकर पुराने कर विवादों और बकाया का निस्तारण कराने की अपील की गई। सरधना मंडल के उपायुक्त विजयपाल और सहायक आयुक्त श्याम सुंदर पाठक ने भी व्यापारियों को योजना की प्रक्रिया समझाई। कार्यक्रम के दौरान लगाए गए शिविर में ब्याज माफी के लिए सात प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।
विज्ञापन

इस दौरान राज्य कर अधिकारी संजय कुमार गुप्ता, मनोज कुमार भारद्वाज, अमन सिंह चौधरी, विनीत पाठक, आशू, रामगोपाल, सोनू शर्मा, विकास अग्रवाल, संदीप कुमार, राजकुमार राघव, सुदेश प्रजापति, हरिओम शर्मा, निशांत शर्मा, उमंग शर्मा, सुशील गुप्ता, विनीत उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें