फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यूजीसी के विरोध में राजपूत उत्थान सभा की पदयात्रा में ग्रामीणों से संवाद

विज्ञापन
सरधना। राजपूत उत्थान सभा के तत्वावधान में गांव रार्धना में यूजीसी के विरोध में पैदल यात्रा निका
विज्ञापन
- यूजीसी के विरोध में छठे दिन रार्धना पहुंची पैदल यात्रा, अनिश्चितकाल तक यात्रा जारी रखने की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। यूजीसी के विरोध में राजपूत उत्थान सभा की ओर से शुरू की गई पैदल यात्रा शुक्रवार को छठे दिन गांव रार्धना पहुंची। यात्रा में शामिल लोगों ने ग्रामीणों से संवाद कर यूजीसी से संबंधित अपनी आपत्तियों और मांगों की जानकारी दी। आयोजकों ने कहा कि मांगों को लेकर उनका विरोध आगे भी जारी रहेगा।
राजपूत उत्थान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सोम के नेतृत्व में निकाली जा रही यात्रा में समाज के लोगों ने भाग लिया। रार्धना पहुंचने पर प्रतिभागियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर यात्रा के उद्देश्य और यूजीसी के प्रावधानों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पैदल यात्रा के माध्यम से अपनी मांगों को प्रशासन और सरकार तक पहुंचाने के साथ अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। डॉ. अजय सोम ने कहा कि यूजीसी के प्रस्तावित प्रावधानों को लेकर समाज के लोगों में गंभीर आपत्तियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदयात्रा के माध्यम से गांव-गांव लोगों को इस विषय की जानकारी दी जा रही है और उनकी आपत्तियों को सरकार व प्रशासन तक पहुंचाया जा रहा है। यात्रा को अनिश्चितकाल तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। ग्रामीणों से संपर्क कर यूजीसी को लेकर उनकी आपत्तियों और मांगों के संबंध में जानकारी दी जाएगी। यात्रा में प्रताप चौहान, अर्जुन खेड़ा, सौरभ, मनिंदर, पिंटू और सतीश समेत अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें