मेरठ। बसपा ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर काम तेज कर दिया है। इसके लिए पूर्व सांसद एवं पश्चिमी उप्र प्रभारी मुनकाद अली ने जिला कार्यालय पर मंडलीय समीक्षा बैठक की। इसमें पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करके रिपोर्ट अगले सप्ताह तक सौंप दें। उन्होंने मेरठ मंडल के सभी जनपदों से आए जिला एवं विधानसभा अध्यक्षों से बूथ स्तर पर संगठन की स्थिति पर रिपोर्ट ली। कुछ जगहों पर लापरवाही मिलने पर नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी विस चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। बूथ स्तर तक संगठन मजबूत होगा तो चुनाव में भारी मतों से जीत मिलेगी। इस मौके पर मंडल प्रभारी पूर्व एमएलसी भीमराव आंबेडकर, मेघानंद जाटव, डॉ. कमल सिंह राज, एडवोकेट शाहजहां सैफी, दिनेश काजीपुर, जिला अध्यक्ष मोहित जाटव, मनोज जाटव, डॉक्टर सुभाष प्रधान आदि मौजूद रहे। ब्यूरो