तहसील में फार्मर आई डी के संबंध में तहसीलदार ने लेखपाल व कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की
मवाना। तहसीलदार निरंकार सिंह ने किसानों को सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने के लिए उनकी फार्मर रजिस्ट्री के तहत पंजीकरण कराने के लिए निर्देश दिए। तहसील सभागार में आयोजित बैठक में कृषि विभाग के कर्मचारी व लेखपाल मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री के तहत पंजीकरण होने से किसान सरकार की सभी योजनाओं का एक ही आईडी पर समुचित लाभ ले सकेंगे।
तहसीलदार ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार किसानों का फार्मर रजिस्ट्री के तहत रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। किसान की फार्मर रजिस्ट्री के तहत आईडी बनने पर किसान हर तरीके की सरकारी योजना का लाभ आसानी से ले सकेंगे। इसके तहत 55 प्रतिशत किसान इससे जुड़ चुके हैं। उन्होंने लेखपालों व कृषि विभाग के कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाकर उक्त कार्य को गति देने के निर्देश दिए। बैठक में नायब तहसीलदार अंकित तोमर, नितेश कुमार सैनी और सभी लेखपाल व कृषि विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।