फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रैन बसेरों में अतिरिक्त कंबलों का इंतजाम करने के निर्देश

Sat, 03 Jan 2026 07:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
नगर पंचायत के रैन बसेरे का निरीक्षण करते एडीएम संतोष कुमार स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। एसडीएम ने नगर पंचायत के रैन बसेरे का निरीक्षण कर व्यवस्था की देखी। उन्होंने वहां पर अतिरिक्त कंबलों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने रैन बसेरे की साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। फर्श, शौचालय, स्नानघर और आसपास के परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया।
विज्ञापन

सफाई कर्मियों को निर्देशित किया कि नियमित रूप से साफ-सफाई की जाए और किसी भी प्रकार की गंदगी न रहने दी जाए, जिससे बीमारियों का खतरा न बढ़े। एसडीएम संतोष कुमार ने बताया कि बिना कोई शुल्क दिए रात्रि विश्राम कर सकते हैं। कहा कि रैन बसेरे में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। किसके साथ ही उन्होंने कहां की कस्बे में लगातार अलाव जलते रहे क्योंकि इस समय ठंड अधिक पड़ रही है। रैन बसेरे पर उन्होंने जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किए इस अवसर पर नगर पंचायत के जेई अंशुल शर्मा, संजय, मिंटू आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें