फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अवशेष ग्रेच्युटी प्रकरण में लापरवाही पर पटल सहायक का वेतन रोकने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
- कृषक इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्त प्रवक्ता नरेश पाल का अवशेष ग्रेच्युटी प्रकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्त प्रवक्ता नरेश पाल के अवशेष ग्रेच्युटी प्रकरण में बरती जा रही लापरवाही को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने कड़ा रुख अपनाया है। पूर्व में दिए गए स्पष्ट निर्देशों के बावजूद अब तक प्रकरण तैयार कर उपलब्ध न कराने पर डीआईओएस ने संबंधित पटल सहायक का अगस्त माह का वेतन अवरुद्ध करते हुए तत्काल पत्रावली प्रस्तुत करने के आदेश जारी किए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल ने कृषक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को जारी पत्र में उल्लेख किया है कि सेवानिवृत्त प्रवक्ता नरेश पाल द्वारा 20 जुलाई को दिए गए प्रार्थना पत्र के क्रम में 24 जुलाई और 17 अगस्त को पत्र भेजकर अवशेष ग्रेच्युटी का प्रकरण तैयार कर कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद अद्यतन स्थिति तक विद्यालय प्रशासन द्वारा पत्रावली उपलब्ध नहीं कराई गई, जो अत्यंत खेदजनक और लापरवाही का द्योतक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईओएस ने प्रधानाचार्य को पुनः निर्देशित किया है कि संबंधित पटल सहायक का अगस्त 2026 का वेतन रोकते हुए सेवानिवृत्त शिक्षक की अवशेष ग्रेच्युटी का प्रकरण अविलंब जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। समय से कार्रवाई न होने की दशा में समस्त उत्तरदायित्व विद्यालय प्रशासन का होगा। वहीं प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार का कहना है कि इस प्रकरण में कॉलेज के नियंत्रक द्वारा जानकारी मांगी गई है, क्योंकि नरेशपाल 31 मार्च 2025 को सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि ग्रेच्युटी की धनराशि बढ़ने का आदेश 5 मार्च 2026 का है। जिस कारण प्रकरण रुका हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें