फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला का पति और देवरों पर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। गांव खिर्वा जलालपुर निवासी महिला ने पति और देवरों पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। महिला ने थाना सरधना में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महिला निशा रिजवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति मिस्म अब्बास, देवर अफसर मेहंदी, हसन मेहंदी और शाह अब्बास सहित अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला के अनुसार आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि आरोपी पहले भी उसके साथ मारपीट करते रहे हैं। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें