फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आधुनिक बस अड्डा और डिपो के लिए जमीन तलाशने के दिए निर्देश

Thu, 10 Oct 2024 02:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में यूपी रोडवेज के आधुनिक बस अड्डे और डिपो का रास्ता जल्द ही साफ हो सकता है। डीएम ने फिर से समिति गठित कर जल्द से जल्द जमीन तलाशने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जल्द ही मामले को लेकर रोडवेज और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ भी बैठक की जाएगी। बस अड्डे को लेकर पूरा ब्योरा भी तलब किया है।
विज्ञापन

जिले में आधुनिक बस अड्डा नहीं होने की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ उठाया। हाल ही में अमर उजाला ने तीन अक्तूबर को 42 सालों से आधुनिक बस अड्डे के लिए नहीं मिली जगह, चार अक्तूबर को दुकानों के सामने खड़ी हो रही बसें, पांच अक्तूबर को बस अड्डे पर पीने के पानी और शौचालय की भी व्यवस्था नहीं, सात अक्तूबर को शाम होते ही पड़ोसी जिलों, राज्यों के लिए नहीं मिलती बसें, आठ अक्तूबर को जनप्रतिनिधि भी आधुनिक बस अड्डे की सौगात दिलाने में नाकाम शीर्षक से प्रमुखता के साथ खबरें प्रकाशित की थी।
डीएम अरविंद चौहान ने बताया कि उन्होंने बस अड्डे को लेकर चल रही प्रगति का ब्योरा तलब किया है। प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द जमीन तलाश कर आधुनिक बस अड्डे और डिपो की सौगात जिले के लोगों को दी जाए। लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें