फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हर घर तिरंगा कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

माछरा। भाजपा माछरा मंडल की हर घर तिरंगा कार्यशाला बैठक का आयोजन किया गया। इसमें स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं को विशेष दिशा निर्देश दिए गए।
गांव रछौती में अमिताभ कसाना के आवास पर आयोजित बैठक में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आत्मनिर्भर भारत एवं हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को विशेष दिशा निर्देश दिए गए। जिला पंचायत सदस्य भूदेव शर्मा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि देश के प्रति प्रत्येक नागरिक के सम्मान और देशभक्ति की भावना का प्रतीक है।
विज्ञापन

माछरा मंडल अध्यक्ष कृष्ण त्यागी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ताओं को गांव में घर-घर पर जाकर ग्रामीणों को इस अभियान से जोड़ें और हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें। भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र खटाना ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता को आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना होगा। इस दौरान मुनेश त्यागी, महेश प्रजापति, मनवीर सिंह, प्रदीप गुप्ता, नेमपाल, डेरियो, धर्मेंद्र खटाना सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें