फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खेल विश्वविद्यालय के आसपास अनाधिकृत दुकानों पर कार्रवाई के निर्देश

Sat, 03 Jan 2026 07:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रशासन को पत्र जारी कर कार्रवाई की मांग की गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सलावा में निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय के आसपास अनाधिकृत रूप से लगाई गई अस्थायी दुकानों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर चिंता जताई गई है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पत्र जारी कर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

कुलसचिव सुनील कुमार झा द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि खेल विश्वविद्यालय के निर्माण स्थल एवं आसपास स्थानीय लोगों द्वारा बिना अनुमति अस्थायी दुकानें बना कर ली हैं। इनमें कई दुकानों में विद्युत कनेक्शन भी लिए जाने की आशंका जताई गई है। इन दुकानों के कारण क्षेत्र में लगातार भीड़ की स्थिति बनी रहती है, जिससे चौराहे पर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि समय रहते स्थिति को नियंत्रित नहीं किया गया, तो भविष्य में विश्वविद्यालय में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और शैक्षणिक वातावरण प्रभावित होने की आशंका है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने तहसील प्रशासन से अनुरोध किया है कि खेल विश्वविद्यालय के आसपास और सड़कों पर अनाधिकृत रूप से स्थापित संरचनाओं को तत्काल हटाने की कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। इस मामले में एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने तहसीलदार को जांच कर जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें