फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मंदिर में शिव परिवार की मूर्ति की स्थापना

विज्ञापन
गांव नगला कार्टर मंदिर में मूर्ति की स्थापना करते हुए (स्रोत आयोजक) फलावदा
विज्ञापन
फलावदा। नगला काटर गांव में स्थित शिव मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सोमवार को भव्य आयोजन के साथ समापन हुआ। महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। भगवान शिव परिवार की मूर्तियों के साथ बैंड-बाजे और डीजे की धुनों पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर गांव के विभिन्न मोहल्लों और मुख्य मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंची। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। मंदिर समिति के प्रधान बिट्टू उर्फ रामवीर, कैप्टन बिजेंदर फौजी ने पूजा-अर्चना और तिलक कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद मंदिर परिसर में पंडित सत प्रकाश शर्मा, अनिरुद्ध पंडित, ऋषभ पंडित और सुमित पंडित ने विधि-विधान से हवन-पूजन कराया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कर विधिवत स्थापना की गई।
अनुष्ठान के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन हुआ। मंदिर परिसर में तीन दिवसीय कांवड़ सेवा शिविर भी लगाया गया, जिसमें ग्रामीणों ने कांवड़ियों की सेवा की।
विज्ञापन

इस मौके पर विद्युत निगम के एसएसओ बिजेंद्र कश्यप, आदेश सैनी, संजीव, अर्जुन, सोनू, अंकुर, पूर्व प्रधान आभेराम सैनी, आनंद सैनी, पंकज कुमार, बालेंद्र सैनी सहित महिलाओं और ग्रामीणों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें