फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिक्षा के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। राजकीय महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की स्मृति में समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. संदीप कुमार गुप्ता ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने और शिक्षा के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि डॉ. राधाकृष्णन का जीवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन

डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि केवल कक्षाओं में पढ़ाने वाले व्यक्ति ही शिक्षक नहीं होते, बल्कि जो लोग हमारे जीवन में सही दिशा दिखाते हैं और समय-समय पर हमारा मार्गदर्शन करते हैं, वह भी शिक्षक की श्रेणी में आते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
छात्रा पलक, दिव्या और पलक चौधरी ने भी शिक्षक दिवस के संबंध में विचार व्यक्त किए। प्राचार्य डॉ. नीलम सिंह ने छात्राओं को शिक्षक की महत्ता और आवश्यकता के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. सीमा गौतम, डॉ. सुरभि सिंगल, डॉ. सुमन सिंह, डॉ. पूर्णिमा भारद्वाज, डॉ. राजकुमार, डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. रचना बालियान, डॉ. अंशु, डॉ. अंजली शर्मा, डॉ. गुरमीत सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें