फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैतिक मूल्यों के साथ जीवन जीने की दी प्रेरणा

Fri, 22 Aug 2025 07:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आर्य समाज बुढ़ाना द्वार पर चल रहे श्रावणी पर्व एवं वेद प्रचार कार्यक्रम के अंतर्गत केएस साकेत विद्यालय में यज्ञ हुआ। संचालन विद्वान राजेंद्र शास्त्री ने किया। स्वाति गौतम यजमान रहीं। अध्यक्षता सुरेश दीक्षित और संचालन जिला मंत्री संजय गुप्ता ने किया। भजन उपदेशक कुलदीप आर्य ने अपनी मधुर वाणी में बच्चों के लिए प्रेरक भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कुलदीप आर्य ने बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम में योगेश भारद्वाज ने बच्चों को मित्रता, ब्रह्मचर्य और शिक्षा का महत्व समझाया। उन्होंने बच्चों को नैतिक मूल्यों के साथ जीवन जीने की प्रेरणा दी। जिला प्रधान सुशील बंसल ने सभी का धन्यवाद दिया। इस दौरान सोम प्रकाश रस्तोगी, विजय आर्य, चंद्रगुप्त कथूरिया, राजेश सेठी, गजराज सिंह, प्रवीण रस्तोगी, कविता साड़ी, नरेश गुप्ता, रेखा गुप्ता रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें