फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कैडेट्स को देश सेवा के लिए प्रेरित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मंगलवार को 71 बटालियन एनसीसी द्वारा शांति निकेतन विद्यापीठ, गंगानगर में संयुक्त वार्षिक ट्रेनिंग शिविर (सीएटीसी-252) का आयोजन चल रहा है। शिविर में 630 कैडेट्स प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को शिविर का शुभारंभ कैंप कमांडेंट कर्नल नीरज चौधरी और डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल दिव्या सिंह ने किया। कर्नल नीरज चौधरी ने कैडेट्स से एनसीसी की सभी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और देश सेवा की भावना को मजबूत करने का सर्वोत्तम मंच है। शिविर के दूसरे दिन कैडेट्स को पीटी, ड्रिल और ड्रोन के विषय में जानकारी दी गई। उन्हें एनसीसी के ए, बी और सी सर्टिफिकेट से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें