वीडियो क्लिप वायरल होने पर पुलिस ने तीन आरोपियों पर की कार्रवाई
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कंकरखेड़ा। दिल्ली मेरठ नेशनल हाईवे पर चलती कार में हाथ में पिस्टल व तमंचा लेकर पांच युवकों ने इंस्टाग्राम पर रील बनाई थी। सोमवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। क्लिप वायरल होने के बाद पुलिस ने वीडियो में दिख रहे तीन युवकों हर्ष तोमर, हर्ष कौशिक व अंकुश यादव को हिरासत में लिया। इनमें आरोपी अंकुश यादव के पिता दरोगा हैं।
थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 58 पर एक कार सवार पांच युवक हाथ में पिस्टल व तमंचा लेकर वीडियो बना रहे थे। जिसमें युवक हरियाणवी गाने पर गाना भी गा रहे हैं। सोमवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वहीं एक युवक ने वायरल वीडियो एक्स पर अधिकारियों को टैग कर पोस्ट कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार रात हर्ष तोमर, हर्ष कौशिक व अंकुश यादव आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध हथियार भी बरामद कर लिए। पकड़े गए तीन आरोपियों में से अंकुश यादव के पिता दरोगा हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।