नौचंदी थाने में 20 हजार रुपये की रिश्वत को लेकर दो दरोगाओं के बीच हाथापाई मामले में एसएसपी ने दरोगा विपिन कुमार को सस्पेंड कर जांच बैठा दी है।
कोर्ट के आदेश पर जांच करने के एवज में नौचंदी थाने में तैनात दरोगा विपिन ने शुक्रवार को 20 हजार की रिश्वत मांगी थी। जिस युवक से रिश्वत मांगी गई, वह दरोगा की वीडियो बना रहा था। इसको लेकर दरोगा ने युवक को थाने में पीटा। इस बात पर दरोगा विपिन कुमार और प्रेमपाल में मारपीट हो गई थी।
प्रकरण की जांच सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह कर रहे थे। एसएसपी अजय साहनी ने दरोगा विपिन कुमार को सस्पेंड कर दिया। बताया जा रहा है कि दरोगा को अनुशासन न बनाने का हवाला देकर सस्पेंड किया गया है। वहीं दरोगा प्रेमपाल को लेकर थाने में अलग अलग चर्चाएं हैं।