किशोर को बुरी तरह पीटता दरोगा का बेटा
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ शहर में बदमाशों का ही नहीं, पुलिसवालों के बिगडै़ल बेटों का भी खौफ है। सर्किट हाउस में एक दरोगा के बिगड़ैल बेटे की गुंडागर्दी देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस दरोगा के बेटे मोहित ने 15-20 युवकों का गिरोह बना रखा है।
सिविल लाइन इलाके में इस गिरोह का आतंक है। लाठी-डंडों के साथ अवैध असलहों से ये लैस रहते हैं। सोमवार को दरोगा के बेटे और उसके साथियों द्वारा नाबालिग छात्र की पिटाई का एक वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद गिरोह की गुंडागर्दी सार्वजनिक हुई है।