सीओ खेकड़ा राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं हिमाचल प्रदेश से वापस लौट रहे थे। बागपत के शरफाबाद गांव के निकट एक्सप्रेस-वे के किनारे खड़े ट्रक से कार टकरा गई।
पुलिस ने गाड़ी में मिले पहचान पत्रों के आधार पर इनके नाम कांत ढींगरा-पंजाब, सुहैब-रामपुर, आंचल-मुरादाबाद, अभिषेक सोनी-गंगानगर व करिश्मा ढींगरा बताए गए हैं। आंचल घायल हुई है, जबकि अन्य की मौत हो गई है। घायल छात्रा का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। छात्र छात्राएं नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी में मेडिकल विभाग के है जो हिमाचल से वापस कैंपस लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/