फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात से हटेंगे सिविल पुलिस के इंस्पेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात से हटेंगे सिविल पुलिस के इंस्पेक्टर
विज्ञापन

- शासनादेश हुआ जारी
- नागरिक पुलिस के इंस्पेक्टर सेटिंग कर बन गये ट्रैफिक इंस्पेक्टर
- मेरठ में चार टीआई पर लटकी तलवार
मेरठ। यातायात पुलिस से अब सिविल पुलिस के इंस्पेक्टर हटाए जायेंगे। कोर्ट के निर्देश पर शासनादेश जारी हुआ है। पूरे प्रदेश में ट्रैफिक इंस्पेक्टर की 52 पोस्ट ही हैं।
यातायात के लिए पीएसी से आर्म्ड पुलिस के ही इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टरों को ही भेजा जाता है। पहले इनकी तैनाती यातायात निदेशालय से होती थी, लेकिन बाद में स्थापना बोर्ड से होने लगी। प्र्रदेश में जहां 52 ट्रैफिक इंस्पेक्टर (टीआई) की जगह हैं। वहीं मेरठ जोन में मेरठ में तीन, गाजियाबाद में तीन, गौतमबुद्घनगर में तीन, बुलंदशहर, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में एक एक जगह है। जबकि शामली, हापुड़ और बागपत में टीएसआई की ही पोस्ट हैं। लेकिन यातायात में नागरिग पुलिस के इंस्पेक्टरों ने सेटिंग कर तैनाती करा ली।
विज्ञापन

शासनादेश आने से इंस्पेक्टरों में हड़कंप मच गया है। मेरठ में आर्म्ड पुलिस के दीनदयाल दीक्षित ही तैनात हैं, जो टीएसआई से इंस्पेक्टर बने हैं। जबकि ट्रैफिक में तैनात इंस्पेक्टर सुनील कुमार, बसंत सिंह, अनिल मिश्रा और विक्रम सिंह नागरिक पुलिस से हैं। ऐसे में जल्द ही ये चारों ट्रैफिक से वापस सिविल पुलिस में जा सकते हैं। आर्म्ड पुलिस से जीआरपी और सुरक्षा के अलावा यातायात में तैनाती होती है।
आर्म्ड पुलिस बेहतर संभालती है यातायात व्यवस्था
आर्म्ड पुलिस के इंस्पेक्टर को ही यातायात की ट्रेेनिंग दी जाती है और वह यातायात नियमों का बेहतर ढंग से पालन कराते हैं। पुलिस लाइन के आरआई भी आर्म्ड पुलिस के इंस्पेक्टर होते हैं। सिविल पुलिस के इंस्पेक्टरों के लिए यातायात व्यवस्था संभालना चुनौती होती है।
विज्ञापन

निर्देशों का पालन किया जाएगा
स्थापना बोर्ड से ही नागरिक पुलिस के चारों इंस्पेक्टरों की ट्रैफिक में तैनाती हुई है। शासन के जो भी निर्देश होंगे उनका पालन किया जाएगा। मेरठ में आर्म्ड पुलिस के एक इंस्पेक्टर हैं, जबकि टीएसआई के पद खाली हैं। संजीव बाजपेई, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें