फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: दुष्कर्म पीड़िता से दरोगा ने की अश्लील बात, वीडियो वायरल

Sat, 11 May 2019 04:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
दरोगा का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ में एक तरफ जहां एसएसपी महिला अपराध के मामले में पीड़िता की पहचान उजागर नहीं करने का पाठ पढ़ाते हैं, वहीं मेडिकल थाने के दरोगा ने एक पीड़िता से पूछताछ के नाम पर अश्लीलता की और उसे धमकाया। सोशल मीडिया पर दरोगा की यह वीडियो वायरल हुई तो पुलिस अफसरों में खलबली मच गई। 
विज्ञापन


मामला मेडिकल थाने में तैनात एक दरोगा का है। वीडियो में एक पीड़िता मेडिकल थाने में मौजूद दिख रही है। महिला के साथ एक छोटा बच्चा और एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद है। ऐसे में महिला बताती है कि उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई, आरोपी उसे धमकी दे रहा है। इसके बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। 
विज्ञापन

महिला की बात सुनते ही दरोगा अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए उससे पूछताछ शुरू कर देते हैं। इस पर पीड़िता कहती है कि यहां कोई महिला पुलिसकर्मी नहीं है। इस तरह से तो महिला से व्यवहार नहीं करना चाहिए। 

उसके बाद भी दरोगा महिला से अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हैं। पीड़िता कहती है कि उसके साथ जो हुआ है, वह अपने केस में धारा बढ़ाने के लिए ही तो कह रही है। दरोगा फिर महिला से तरह-तरह की अश्लील बातें कहते हैं। 

चार पुलिसकर्मियों का हुआ था निलंबन
मेडिकल थाने की पीआरवी गाड़ी पर तैनात एक होमगार्ड ने छह माह पहले मेडिकल कॉलेज की छात्रा से अश्लील बात कही थी। इसके बाद महिला सिपाही ने पीड़िता को कई थप्पड़ मारे थे। इसकी वीडियो वायरल हुई तो डीजीपी को संज्ञान लेना पड़ा। बाद में होमगार्ड की बर्खास्तगी की रिपोर्ट भेजते हुए अन्य तीनों पुलिसकर्मियों का निलंबन और गैर जनपद ट्रांसफर हुआ था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें