वहीं इंस्पेक्टर सिविल लाइन नीरज मलिक का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट में दरोगा के शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई। सवाल उठता है कि दरोगा नशे में नहीं थे तो उसने ऐसा क्यों किया। तीन गाड़ियों में टक्कर मारकर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया है। आठ लोगों को टक्कर मारी। दरोगा की शिकायत पीड़ित लोगों ने इंस्पेक्टर से की। तब जाकर इंस्पेक्टर ने उसको पकड़ा।
क्या पुलिस ऐसा करेगी
घायल लोगों को पता चला कि होंडा अमेज चलाने वाला यूपी पुलिस का दरोगा है। जिससे सुनकर लोग हैरान रह गए। लोगों ने कहा कि पुलिस भी ऐसा करेगी तो कौन सुरक्षित रहेगा। इस मामले की गंभीरता से जांच भी हो। ताकि फिर से कोई पुलिसकर्मी ऐसी घटना न करे। हालांकि इंस्पेक्टर सिविल लाइन ने दावा किया है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ली जाएगी। उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/