फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 10.96 लाख के गबन के आरोपी दरोगा और सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
छठी वाहिनी पीएसी में अकाउंट ब्रांच में तैनात लेखाधिकारी सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार और सिपाही आशीष कुमार को 10.96 लाख के गबन के मामले में निलंबित कर दिया गया। दोनों के खिलाफ पल्लवपुरम थाने में गबन का नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। यहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दरोगा मुकेश बागपत जनपद के बालैनी थाना क्षेत्र के डालचा निवासी और सिपाही आशीष कुमार शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव पिंडौरा निवासी है। दोनों वर्ष 2019 में पीएसी में तैनात हुए थे। छठी वाहिनी पीएसी के शिविरपाल आशीष तिवारी ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि दरोगा मुकेश और सिपाही आशीष कुमार ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर 10 लाख 96 हजार 500 रुपये का गबन किया। ऑडिट में मामला सामने आने पर जांच की गई तो मामला सही पाया गया। इस पर मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों ने पल्लवपुरम पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने रात में ही दोनों को हिरासत में ले लिया और तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की। छठी वाहिनी पीएसी की प्रभारी कमांडेंट डिप्टी कमांडेंट आलोक दूबे ने बताया कि दोनों ने साठ-गांठ कर गबन किया है। पीएसी के अधिकारी भी जांच में जुटे हैं और दोनों के खातों की जांच कराई जा रही है। दोनों के गबन का मामला सामने आने पर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन का आदेश दोनों को थाने में ही तामील करा दिया गया है। दोनों की विभागीय जांच भी बैठा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें