फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलाव एवं रैन बसेरे का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के मद्देनजर नगर पंचायत द्वारा कस्बे में विभिन्न स्थानों पर की गई व्यवस्था का चेयरमैन द्वारा जायजा लिया गया। उन्होंने रात को सड़कों पर उतरकर अलाव का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शीतलहर के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में नगर पंचायत द्वारा नगर में अलाव जलाए जा रहे हैं। अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि नगर के प्रमुख स्थानों पर करीब तीन दर्जन से अधिक अलाव प्रतिदिन जलाए जा रहे हैं। बताया कि पंचायत कर्मियों को अलाव के प्रति सजग रहने की हिदायत दी है। नगर में एक रैन बसेरे की व्यवस्था की गई है। उसमें असहाय लोगों के लिए माकूल बंदोबस्त किया है। कड़ाके की ठंड के चलते गत दिवस जनपद बुलंदशहर निवासी दो लोगों ने रैन बसेरे में रात गुजारी। रैन बसेरे में स्वच्छ पेयजल के अतिरिक्त अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके अतिरिक्त नगर में चल रही व्यवस्था को परखने के लिए चेयरमैन अब्दुस समद ने देर रात सड़कों पर निकलकर अलाव व रैन बसेरे की व्यवस्था का जायजा लिया। कई स्थानों पर खामियां पाए जाने पर उन्होंने पंचायत कर्मियों को अलाव की व्यवस्था दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए। चेयरमैन अब्दुस समद के साथ सपा नेता सैयद रिहानुद्दीन व अन्य पंचायत कर्मी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें