फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर के आदेश पर गोशालाओं का निरीक्षण किया

विज्ञापन
कमिश्नर के आदेश पर गोशाला की जांच को पहुंची टीम। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
मवाना। कमिश्नर अनीता मेश्राम ने पूरे मेरठ मंडल के जिला स्तर के अधिकारियों की टीम का गठन कर गऊशाला में बंधे गोवंशों की देखरेख और व्यवस्था का निरीक्षण कर गोपनीय रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिएं हैं। कमिश्नर के आदेश पर बृहस्पतिवार को मवाना पिंजरापोल गोशाला पहुंच टीम ने आकस्मिक निरीक्षण कर गोवंश के रहने और हरा चारा आदि व्यवस्था को देखा तथा कर्मचारियों से जानकारी ली। व्यवस्था में कमी पाए जाने पर जांच को आए अधिकारी ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

कमिश्नर अनीता मेश्राम के निर्देश में गोशाला की व्यवस्था की जांच करने पहुंचे नलकूप विभाग के अधीक्षण अभियंता अरविंद कुमार, पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ. इंद्रजीत सिंह के साथ हस्तिनापुर रोड स्थित श्री हस्तिनापुर पिंजरापोल गऊशाला का निरीक्षण किया। टीम ने गोवंश की देखरेख के साथ पशुओं के लिए प्रयोग में आने वाला हरा चारा, पानी व सफाई के साथ गोवंश के समय से उपचार होने की जानकारी ली। गोशाला के निरीक्षण की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे समिति पदाधिकारी लोकेश कुमार से टीम अधिकारियों ने कार्यालय में पहुंचकर वार्ता की। वहीं, टीम अधिकारी पिंजरापोल गऊशाला का निरीक्षण कर गोवंश की व्यवस्था को देखा। टीम अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि गोशाला मवाना का निरीक्षण किया गया है। गोपनीय रिपोर्ट कमिश्नर को शीघ्र सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें