फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लाइब्रेरी की पुस्तकों की सूची का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में शनिवार को डॉ. केजी मित्थल पुस्तकालय स्थापना दिवस मनाया गया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. निवेदिता कुमारी के निर्देशानुसार पुस्तकालय समिति ने आईक्यूएसी, आईकेएस और महाविद्यालय की इनोवेशन सेल के साथ मिलकर लाइब्रेरी सुझाव पेटिका व छात्राओं द्वारा लाइब्रेरी के लिए सुझाई गई पुस्तकों की सूची का निरीक्षण किया। साथ ही पुस्तकालय में ज्ञानार्जन नाम से भारतीय ज्ञान संपदा की विरासत की व्यवस्था को देखा और सराहा। प्राचार्य प्रो. निवेदिता कुमारी ने अपने संदेश में छात्राओं को महाविद्यालय की लाइब्रेरी की ज्ञान परंपरा को सहेजने की प्रेरणा दी और कहा कि इस ज्ञान को अपनी शिक्षा और व्यवहार में उतारकर अच्छे नागरिक बनने का प्रयास करें।
विज्ञापन

पुस्तकालय समिति की इंचार्ज मेजर प्रो. अंजुला राजवंशी ने बताया कि पुस्तकालय में अति दुर्लभ साहित्य व पुस्तकें उपलब्ध है, जिनका अध्ययन कर छात्राएं अपने वर्तमान ज्ञान को समृद्ध कर सकती हैं। इस दौरान कोआर्डिनेटर प्रो. सोनिका चौधरी, डॉ. गीता रानी, प्रो. पूनम लखनपाल, प्रो. ममता उपाध्याय, प्रो. अमिता शर्मा, प्रो. अपर्णा वत्स आदि मौजूद रहीं।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

Next
AU ऐप में पढ़ें