फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक मामले की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। गांव कुराली में पति द्वारा तलाक दिए जाने की घटना को लेकर जानी पुलिस ने बृहस्पतिवार को जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार जांच के बाद घटना को लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गांव कुराली निवासी बुशरा का विवाह तीन वर्ष पूर्व चमरावल जिला बागपत निवासी युवक से हुआ है। आरोप है कि उसने बुशरा को गंगनहर में धक्का देकर मारने का प्रयास किया। इसमें विफल रहने पर तलाक देते हुए तीन माह की बच्ची को अपने पास रख लिया। पीड़ित ने बुधवार को एसएसपी मेरठ से घटना की शिकायत की थी। इसको लेकर एसएसपी ने जानी पुलिस को घटना की जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। वहीं, जानी पुलिस ने बृहस्पतिवार को घटना को लेकर जांच शुरू कर दी। जानी थाना प्रभारी ब्रिजेश शर्मा के अनुसार जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें