फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव नतीजों को लेकर बवाल का इनपुट, पश्चिमी यूपी में हाई अलर्ट, एडीजी ने दिए सख्त निर्देश

Wed, 22 May 2019 10:05 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर बवाल का इनपुट मिला है। इसे लेकर मेरठ जोन के जिलों में अलर्ट जारी हुआ है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत समेत कई जनपदों में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एडीजी जोन ने सभी जिलों के एसएसपी को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को लोकसभा के नतीजे आएंगे। इन नतीजों को लेकर प्रत्याशियों के समर्थक काफी उत्तेजित हैं, इसको लेकर बवाल होने का अंदेशा है। गृह मंत्रालय और खुफिया विभाग ने इसकी रिपोर्ट प्रदेश के डीजीपी को भेजी है। जिसके बाद डीजीपी ने सभी एडीजी जोन, आईजी रेंज और एसएसपी को निर्देश जारी किए हैं कि चप्पे चप्पे पर पुलिस बल लगाएं। बुधवार देर रात मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत और सहारनपुर में सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस बल के साथ पीएसी और आरएएफ भी तैनात की गई है। गुरुवार तड़के पांच बजे से मतगणना केंद्रों पर पुलिस का पहरा रहेगा।

बवाल नहीं होगा बर्दाश्त
सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात की गई है। बवाल करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून व्यवस्था को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। जोन के सभी नौ जिलों में डीएम और एसएसपी ने मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया है। - प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें