फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: इनरव्हील क्लब की पदाधिकारियों को किया सम्मानित

Sun, 28 Jun 2026 07:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
इनरव्हील क्लब के पदाधिकारीयों को सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
पियांशु अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ गोल्डन अध्यक्ष सहित तीन पुरस्कार मिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गंगानगर स्थित इन्फ्यूजन रेस्टोरेंट में रविवार को एक सम्मान समारोह में इनरव्हील क्लब के पदाधिकारियों को उनके वर्षभर के कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस समारोह में इनरव्हील क्लब यूथ विंग्स की अध्यक्ष पियांशु अग्रवाल ने तीन प्रमुख पुरस्कार अपने नाम किए।
विज्ञापन

पियांशु अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ गोल्डन अध्यक्ष, अत्यंत सहयोगी अध्यक्ष और सर्वश्रेष्ठ परियोजना अध्यक्ष पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शालिनी गुप्ता और इनरव्हील की अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहीं। क्लब की सक्रिय सदस्य शिखा अग्रवाल को उनके सहयोग के लिए सर्वश्रेष्ठ सहयोगी पुरस्कार मिला। सचिव पल्लवी जैन को उनकी प्रशासनिक क्षमता के लिए सर्वश्रेष्ठ सचिव पुरस्कार प्रदान किया गया। वित्तीय प्रबंधन में योगदान के लिए राधिका मित्तल को उत्कृष्ट कोषाध्यक्ष पुरस्कार दिया गया। पलकी जैन को उनकी निष्ठा के लिए समर्पित कोषाध्यक्ष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित पदाधिकारियों ने अपनी सफलता का श्रेय क्लब की टीम भावना और वरिष्ठों के मार्गदर्शन को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें