फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले सामूहिक बलात्कार... फिर की थी दलित छात्रा की निर्मम हत्या

Wed, 27 Dec 2017 11:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
हत्या की जानकारी देते एसएसपी और युवती का शॉल बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस ने छह दिन पूर्व दलित छात्रा और उसके मासूम भांजे की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर अन्य दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली से दोनों आरोपी जख्मी हुए हैं और एक सिपाही को भी गोली लगी है। एसएसपी अनंत देव तिवारी ने मौके का मुआयना कर घटना का खुलासा किया। शराब के नशे में धुत आरोपियों ने गैंगरेप करने के बाद युवती का गला रेतकर हत्या कर दी थी। एक आरोपी को पहचान लेने के कारण युवती से पहले मासूम भांजे को मारा गया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दरांती, शॉल और मोबाइल बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन


19 दिसंबर को जंगल में अगोला लेने गई छात्रा (21) अपने भांजे नवदीप (6) के साथ लापता हो गई थी। जंगलों में सर्च अभियान के दौरान दोनों के शव पूर्व प्रधान तेजवीर सैनी के ईख के खेत में बरामद हुए थे। दोनों की हुई हत्या के बाद पूरा इलाका सन्न था। कप्तान ने मामले को चुनौती के रूप में लिया था। रविवार रात पुलिस ने सर्विलांस के बाद गांव के शराफत उर्फ फद्दन को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद पूरी घटना से परदा उठ गया। फद्दन ने गांव के दो अन्य साथियों के नाम पुलिस को बताए। थाना प्रभारी जीसी शर्मा पुलिस बल के साथ आरोपियों की तलाश में निकल गए। पुलिस ने थानाभवन-पीपलशाह रोड पर बाइक पर सवार दो युवकों को देखा। रोकने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग की। इस पर दोनों युवकों के पैरों में गोली लगी। 

पढ़ें : भाईयों ने सगी बहन को मार डाला, मां-बेटियों ने जलती चिता से निकाला शव

गोली लगने से सिपाही अमित यादव भी घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम लुहारी खुर्द निवासी जान मोहम्मद उर्फ जानू और मुकम्मिल बताया। सीएचसी से दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने फद्दन के साथ मिलकर छात्रा से गैंगरेप के बाद दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबूल की है। छात्रा के साथ गैंगरेप भी हुआ था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं हो पाया था। बाद में स्लाइड रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि हुई थी। घटना के बाद एसएसपी, एसपी सिटी ओमबीर सिंह, फोरेंसिक टीम और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई। कप्तान ने पुलिस टीम को 20 हजार का इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें