फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे की नोक पर किशोरी से सामूहिक बलात्कार

Wed, 27 Dec 2017 11:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
तमंचे की नोक पर गैंगरेप
विज्ञापन
यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में किशोरी का अपहरण कर उसके साथ तमंचे के बल पर गैंगरेप किया गया। पीड़िता के पिता ने दो युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा कायम कर किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पढ़ें : प्यार से ले गए होटल, फिर किया गैंगरेप, आपबीती सुन उड़ गए होश

थाना क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि रविवार रात वह मकान की बैठक में सो रहा था, जबकि उसकी पत्नी बच्चों के साथ सो रही थी। आरोप है कि देर रात को गांव के आबाद और नजर मोहम्मद उसके उस घर में घुस आए। आरोपी उसकी नाबालिग बेटी का मुंह भींच कर दूसरे मकान की छत पर ले गए। आरोप है कि वहां आरोपियों ने तमंचा दिखा कर आतंकित कर उसकी बेटी से गैंगरेप किया। बेटी का शोर सुन कर वह अपने बेटे के साथ मौके पर पहुंचा तो आरोपी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देकर तमंचा दिखाते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा कायम करते हुए किशोरी को डॉक्टरी के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें