रोहटा। थाना क्षेत्र के डूंगर सलाहपुर गांव के पास जंगल में बुधवार को एक घायल हिरण मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हिरण को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
गांव निवासी नेपाल पूनिया के खेत में हिरण घायल अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने तुरंत सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने हिरण की हालत गंभीर देखते हुए उसे पानी पिलाया। कुछ ही देर में वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के अनुसार हिरण किसी वाहन की चपेट में आने या जंगली जानवर के हमले में घायल हुआ था। पुलिस और वन विभाग की टीम ने हिरण को बाइक के जरिए रोहटा अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वन रेंजर मदनपाल सिंह ने बताया कि हिरण की मौत के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया गया और नियमानुसार दफना दिया गया।