फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रशिक्षण में जनगणना की डिजिटल प्रक्रिया की दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर विकास विभाग के निर्देशानुसार जनगणना-2027 के लिए चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ।
लखनऊ से आए जनपद प्रभारी शिव कुमार एवं तनिषा सिंह ने सुपरवाइजरों और प्रगणकों को डिजिटल मैपिंग, मकान सूचीकरण तथा डेटा संकलन का विस्तृत प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में बताया गया कि इस बार जनगणना पूर्णतः डिजिटल माध्यम से की जाएगी, जिसमें प्रत्येक मकान की सटीक लोकेशन, नंबरिंग और विवरण दर्ज करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान सभी सुपरवाइजरों एवं प्रगणकों को जनगणना से संबंधित बुकलेट और पहचान पत्र (आईडी कार्ड) वितरित किए गए। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि कोई भी घर जनगणना से वंचित न रहे। प्रशिक्षण सत्र में जनगणना प्रभारी अंकित दुबे, मनोज कुमार, सलमान, प्रदीप कश्यप, प्रवेश यादव, तकनीकी सहायक संदेश कुमार, मोहित शर्मा सहित सभी नामित सुपरवाइजर एवं प्रगणक उपस्थित रहे। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने नागरिकों से अपील की कि जनगणना के दौरान प्रगणकों को सही जानकारी देकर सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें