फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि सूचना तंत्र के सुद्ढीकरण के अन्तर्गत ब्लॉक स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे मृदा परीक्षण कराया जाना जरूरी बताया गया है

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को दी प्राकृतिक खेती करने की जानकारी
विज्ञापन

माछरा। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढीकरण के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें मृदा परीक्षण कराया जाना जरूरी बताया गया है। गोष्ठी में केवल दो ही वैज्ञानिक पहुंचे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानो को वैज्ञानिक तरीके से कृषि करने के लिए समय-समय पर किसानों को जागरूक करने के लिए गोष्ठी आयोजित करने के निर्देश दिए है। जिसमें कृषि वैज्ञानिक किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन पैदा कर आय दोगुनी करने के गुण बताएंगे। शुक्रवार को माछरा परिसर में कृषि गोष्ठी आयोजित की गई। वैज्ञानिक डीके शर्मा द्वारा प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से बताया गया। शोध केंद्र मेरठ के सुरेशचंद त्यागी ने मछली पालन के विषय में विस्तार से बताया। एडीओ कृषि नरेंद्र सिंह सिरोही ने परंपरागत खेती एवं मृदा स्वरूप के बारे में जानकारी दी। बीडीओ माछरा गोपाल गोयल ने ब्लॉक में चल रही अनेक योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

औपचारिकता मात्र रही गोष्ठी
गोष्ठी में आए किसान प्रमोद कुमार, अनिल शर्मा ने कहा कि गोष्ठी में पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग, गन्ना वैज्ञानिक, गेंहू के वैज्ञानिक आदि को भी आना था क्योकि अब गेंहू आदि में बीमारियां चल रही है। गोष्ठी में पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि कृषि गोष्ठी कराने की जिम्मेदारी डिप्टी डायरेक्टर कृषि मेरठ की है और उन्हें ही कृषि वैज्ञानिक विभिन्न फसलों के भेजने थे। डिप्टी डायरेक्टर मेरठ बृजेश कुमार से संपर्क करने की कोशिश की तो उनका फोन बंद मिला।
अच्छा खाना नहीं मिलने पर हंगामा
कृषि गोष्ठी में किसानों के लिए भोजन की भी व्यवस्था थी। भोजन की खराब गुणवत्ता पर किसानों ने हंगामा किया। किसानों ने बीडीओ व कृषि वैज्ञानिकों से इसका विरोध किया तभी बीडीओ माछरा गोपाल गोयल ने समझा बुझाकर किसानों को शांत किया। किसान सतपाल सिंह, शशि कुमार, सुनील कुमार शर्मा, अनिल शर्मा, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं कृषक व भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष और माछरा के ग्राम प्रधान राकेश त्यागी ने कहा कि प्रदेश की सरकार किसानों के हितों को ध्यान में रखकर जानकारी देना चाहती है जिससे कम लागत में अधिक उत्पादन हो सके। परंतु कृषि के डिप्टी डायरेक्टर प्रदेश सरकार की छवि खराब करने में लगे है इसकी शिकायत कृषि मंत्री से की जाएगी।
विज्ञापन

अध्यक्षता ग्राम प्रधान माछरा राकेश त्यागी ने की। इस दौरान लालसिंह त्यागी, अनिल शर्मा, सोहनपाल सिंह, कपिल, नरेंद्र सिरोही, विनोद कुमार, रामपाल, सोहनवीर सिंह, प्रशांत, प्रमोद त्यागी, रविंद्र कुमार, अनिल कुमार, मनोज कुमार, दीपक त्यागी, गौरव त्यागी, महेशचंद, सुनील शर्मा आदि कृषक रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें