फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। मेरठ मैनेजमेंट एसोसिएशन के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को वित्तीय साक्षरता एवं बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कृषि विवि के कुलपति डॉ. केके सिंह रहे। आयोजन पशु चिकित्सा महाविद्यालय सभागार में किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता कुलसचिव डॉ. रामजी सिंह किया गया। मुख्य वक्ता मेरठ मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष व पंजाब नेशनल बैंक के सेवानिवृत्त उप महाप्रबंधक एसपी सिंह रहे। एसपी सिंह ने बैंकिंग के नियमों, सुरक्षित निवेश, नियमित बचत, गैर-जरूरी खर्चों से बचाव पर जानकारी दी। वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे वित्तीय एवं बैंकिंग धोखाधड़ी के मामलों से सतर्क रहने का आह्वान किया। बताया कि किसी भी प्रकार की फर्जी कॉल, संदेश, ई-मेल या लिंक पर विश्वास न करें और एटीएम पिन, ओटीपी, पासवर्ड और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। उन्होंने साइबर क्राइम, फाइनेंशियल फ्राड, फर्जी निवेश योजनाएं, डिजिटल अरेस्ट जैसे गंभीर विषयों पर भी विस्तार से जानकारी दी। डॉ. रामजी सिंह ने कहा कि डिजिटल युग में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता समय की आवश्यकता है। इस दौरान सुखविंद्र सिंह, एस रविचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें