फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की दी जानकारी

विज्ञापन
लावड़- नगर पंचायत कार्यालय में युवाओं को जानकारी देते ईओ व अ​धिकारी। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
लावड़। नगर पंचायत कार्यालय पर बृहस्पतिवार को जिला उद्योग प्रोत्साहन व उद्यमिता विकास केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत बेरोजगार युवाओं को उद्योग लगाने के लिए जागरूक किया गया। बेरोजगार युवाओं को बिना गारंटी के पांच लाख रुपये का ऋण मिलेगा।
विज्ञापन

सहायक प्रबंधक प्रमोद कुमार व बादल चौधरी ने बताया कि यह योजना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान नगर व ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को उद्योग लगाने के लिए चलाई गई है। इस योजना के आरंभ में पांच लाख के ऋण पर सब्सिडी मिलेगी और सभी बैंक बिना गारंटी के ऋण देंगे। जरूरत पड़ने पर यदि युवा बड़ा उद्योग लगाएंगे तो लोन की धनराशि बढ़ाकर 10 लाख कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री की इस योजना से हर बेरोजगार को रोजगार मिलेगा। योजना में शामिल होने के लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें